लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बढ़ती उम्र में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के प्रति वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करना था।
कार्यशाला में डॉ. राहुल यादव, यूरोलॉजिस्ट एवं डॉ. दिव्यांशु दत्त द्विवेदी, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित किया। डॉक्टरों ने उम्र बढ़ने के साथ होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, हड्डियों एवं जोड़ों की देखभाल, यूरोलॉजिकल समस्याओं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया।
इस स्वास्थ्य कार्यशाला में लगभग 100 वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा उनके स्वास्थ्य एवं जागरूकता के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की और अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद दिया।
मैक्स अस्पताल की ओर से कहा गया कि वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।











