लखनऊयोगी कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावसीएम योगी की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर1.80 लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी एक-एक साड़ीआंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए यूनिफॉर्म का प्रस्ताव दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त रसोई गैस सिलेंडरकरीब 1.90 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का मिलेगा लाभराज्यपाल के लिए कार का प्रस्तावकैबिनेट बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीद की नीति को मिल सकती है मंजूरी धान के MSP से जुड़ा प्रस्ताव भी बैठक मेंइसके अलावा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में MSP पर मोटे अनाज की खरीद की नीति को भी मंजूरी दी जाएगीमक्का, बाजरा और ज्वार खरीद का भी प्रस्ताव शामिलआयुष छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता बढ़ेगाआयुष विभाग के राजकीय आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, संस्थान और विश्वविद्यालय से BAMS, BUMS और BHMS की परीक्षा पास करने वाले छात्रों का रोटेरिंग इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाया जाएगाभदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर भदोही किया जाएगाइंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के लिए नॉन-जेडए की सरकारी जमीन और सड़क को हस्तांतरित किया जाएगाऔद्योगिक प्राधिकरण के नए नियमः यूपी के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल भवन विनियम 2026 लागू किया जाएगाभूमि आवंटियों को राहत: औद्योगिक निवेश नीतियों के तहतजमीन पाने वालों को कामकाज में ज्यादा लचीलापन देने की नीति लाई जाएगीसस्टेनेबल एविएशन फ्यूल नीतिः यूपी में सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल बनाने के लिए विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2026 लागू होगी18 शहरों में सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा: ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल के तहत आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी और नोएडा में नगरीय परिवहन व्यवस्था मजबूत की जाएगीमुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत मिर्जापुर-विंध्याचल और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को धनराशि दी जाएगी।राजस्व संहिता में बदलाव: उत्तर प्रदेश राजस्व संहितानियमावली 2016 के नियम 34 और 35 में संशोधन किया जाएगा।स्टार्टअप से सरकारी खरीदः उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्रय योजनाAI मिशन बनेगा: यूपी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना, संचालन और क्रियान्वयन किया जाएगाऔद्योगिक संबंधों के नए नियमः उत्तर प्रदेश औद्योगिक संबंध नियमावली 2026 लागू की जाएगीमेडिकल एजुकेशन सेवा नियमों में बदलावः उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा सेवा की चतुर्थ संशोधन नियमावली 2026 लागू की जाएगीब्याज माफी योजनाः राज्य कर विभाग में उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना 2026 लागू की जाएगीमेरठ में उप निबंधक कार्यालय का प्रस्तावसदर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के साथ उप एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन के भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
लखनऊयोगी कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावसीएम योगी की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर






