Home / Uttar Pradesh / फ्लाइट कॉकपिट में हुई हिंसक झड़प के बाद सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर फ्लाइट सुरक्षित लैंड हो गई

फ्लाइट कॉकपिट में हुई हिंसक झड़प के बाद सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर फ्लाइट सुरक्षित लैंड हो गई

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट कॉकपिट में हुई हिंसक झड़प के बाद सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर फ्लाइट सुरक्षित लैंड हो गई. इजराइल ने पुष्टि की है कि यह घटना विमान अपहरण नहीं थी. बुधवार को इजराइली न्यूज वेबसाइट Ynet ने बताया कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मछार की कॉकपिट में अपने को-पायलट के साथ हिंसक झड़प हुई. इस घटना के कारण विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.इजराइली वेबसाइट ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि को-पायलट ओमान का नागरिक था और उसपर विमान को क्रैश करने की कोशिश करने का शक था. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कैप्टन ने विमान को क्रैश होने से बचाने के लिए उससे संघर्ष किया और बाद में इजराइली यात्रियों ने को-पायलट को काबू करने में मदद की. वहीं, तबुक एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दोनों पायलट घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *