Home / Uttar Pradesh / सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की मनमानी, बाहर लंबी कतार, अंदर खास मरीजों का उपचार।

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की मनमानी, बाहर लंबी कतार, अंदर खास मरीजों का उपचार।

मलिहाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की मनमानी, बाहर लंबी कतार, अंदर खास मरीजों का उपचार।

आम मरीजों को बाहर खड़े-खड़े सुन रहे डॉक्टर, खास मरीजों को अंदर बुलाकर दे रहे बेहतर इलाज।

मलिहाबाद स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर संजय कुमार की कथित मनमानी को लेकर मरीजों में नाराजगी है।

अस्पताल में एक ओर आम मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है, वहीं दूसरी ओर डॉक्टर अपने खास मरीजों को अंदर बुलाकर उनका उपचार करते हैं।

आम मरीजों को बाहर खड़े-खड़े ही अपनी परेशानी बतानी पड़ती है।

मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर के इस दोहरे रवैये से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती के चलते अस्पताल में मनमानी का खेल चलने की भी चर्चा है।

अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई करेंगे या मरीजों को इसी तरह परेशान होना पड़ेगा?

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *