Home / Uttar Pradesh / लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित आगमन हॉल में अराइवल गेट-02 के निकट ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ का शुभारंभ

लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित आगमन हॉल में अराइवल गेट-02 के निकट ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ का शुभारंभ

*लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ का शुभारंभ* लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 स्थित आगमन हॉल में अराइवल गेट-02 के निकट ‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ का शुभारंभ श्री दर्शन सिंह, मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी, लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट द्वारा किया गया।इस बुकस्टोर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, विचारों एवं सुशासन पर आधारित विभिन्न प्रतिष्ठित लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों का विशेष संग्रह उपलब्ध होगा।इस पहल का उद्देश्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों एवं आगंतुकों को समकालीन भारत के नेतृत्व, विकास यात्रा और परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी साहित्यिक कृतियों एवं विचारों से परिचित होने का अवसर प्रदान करना है।‘कर्मयोगी बुकस्टोर’ अब यात्रियों के लिए खुला है। यात्री टर्मिनल-3 के आगमन हॉल में गेट-02 के पास इस बुकस्टोर का लाभ उठा सकते हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *