Home / Uttar Pradesh / राजधानी के जानकीपुरम में रूबरू एक्सप्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था द्वारा आयोजित संस्था का षष्ठम वार्षिकोत्सव जानकीपुरम के उमा वाटिका परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी के जानकीपुरम में रूबरू एक्सप्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था द्वारा आयोजित संस्था का षष्ठम वार्षिकोत्सव जानकीपुरम के उमा वाटिका परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

राजधानी के जानकीपुरम में रूबरू एक्सप्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था द्वारा आयोजित संस्था का षष्ठम वार्षिकोत्सव जानकीपुरम के उमा वाटिका परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सविता सिंह, प्रबंधक, विवेकानंद एजुकेशन संस्थान एवं सोशल वेलफेयर इन्स्टीट्यूट, महानगर, ने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति के लिए शासन स्तर पर सहयोग अपेक्षित है व स्वयं भी वह संस्था के लिए प्रत्येक स्तर पर सहयोग प्रदानकरेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से अतिथियों द्वारा किया गया।वार्षिक रिपोर्ट संस्था सचिव ममता गुप्ता ने पेश की।आज के कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा अभिनीत लघु नाटिकाओं, प्रादेशिक गीतों व नृत्यों के माध्यम से किया गया। राधिका, मधु, मोहक व गायत्री द्वारा “बेटी हूँ मैं बेटी” नाटिका का मंचन किया गया। स्वाति ने मराठी नृत्य “पिंगानिपोरी”, बिट्टू ने गुजराती नृत्य, राखी ने हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी नृत्य स्वाति ने प्रदर्शित किया। छोटे बच्चों ने “टन टन टन स्कूल चले हम” नृत्य गीत प्रस्तुत किया। लघु नाटिका “नशा मुक्ति” स्कूल नाटिका- आई ओपनिंग की बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति की गयी।गुरु गोविंद सिंह के परिवार की शहीदी पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गीत आयुष,अमरेन्द्र और हर्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया। पंजाबी समूह नृत्य बालिकाओं ने बहुत ही सुंदर पेश किया।श्री सन्तोष केशरवानी की ओर से माता-पिता की स्मृति में वार्षिक छात्रवृत्ति आदित्य व स्वाति को दी गयी। सर्वश्रेष्ठ बालिका का पुरस्कार लक्ष्मी को दिया गया। संस्था द्वारा विशिष्ट दानदाताओं को सम्मान पत्र से नवाजा गया।कार्यक्रम का मूल्यांकन कर रहे प्रसिद्ध रंगमंच कर्मी “प्रयास” संस्था के आनन्द अग्निहोत्री व मोती सागर बसैय्या ने अभिनय व बारीकियों के सुधार पर बच्चों का ज्ञान वर्धन किया।विशिष्ट अतिथि डॉ रामेश्वर माहेश्वरी ने अपने उदबोधन में संस्था के उत्थान व प्रगति की कामना की।संस्था के वरिष्ठ संरक्षक राजीव वार्ष्णेय,संजीव गुप्ता, हरिशंकर मिश्र, मुकेश वार्ष्णेय,राकेश शर्मा, सुभाष दीक्षित समेत सहस्त्र कालोनीवासियों की उपस्थिति रही। सुचित्रा विश्वास, उपमा दीक्षित द्वारा स्वनिर्मित स्मृति चिन्ह सभी अतिथियों को प्रदान किये गए।आभार प्रदर्शन रीना रॉय ने किया। समापन वन्देमातरम गीत से हुआ।

https://www.facebook.com/share/v/1JwrdAGvNr/

https://www.instagram.com/reel/DS0jSzFk0j5/?igsh=MjU2Yzc5aWQzYmly

https://share.snapchat.com/m/gUs348RtMnFE?share_id=WeaT-DDUg7I&locale=en-US

https://mojapp.in/stv8952/video/3831215128?referrer=V6i6Ife-Ij5Pq1&source=link

https://x.com/swatejtati73113/status/2005385748779020617?t=yxyWFqOcwD3gQ0uTaNVB4A&s=19

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *