पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ प्रेस नोट सं0-1150दिनांक-11.07.2026जोन- दक्षिणी लखनऊ*”कॉप ऑफ द मन्थ’ (COP OF THE MONTH) जून 2026 कमिश्नरेट लखनऊ”* आज दिनांक 11-07-2026 को पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी श्री अमित कुमार आनंद द्वारा जोन दक्षिणी में माह जून में प्रभारी निरीक्षक थाना गोसाईगंज श्री दिलेश कुमार सिंह व जोन के तीन सर्किलों में तैनात प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उ0नि0गणः-*1.सर्किल गोसाईगंज में उ0नि0 श्री बादल सिरोहा हल्का नं0-4 प्रभारी थाना गोसाईगंज लखनऊ।**2.सर्किल मोहनलालगंज में उ0नि0 श्री आशीष कुमार चौकी प्रभारी भागूखेडा थाना मोहनलालगंज लखनऊ।* *3.सर्किल कृष्णानगर में उ0नि0 श्री सच्चिदानन्द पाण्डेय चौकी प्रभारी भोलाखेडा थाना कृष्णानगर लखनऊ*, को कॉप ऑफ द मन्थ माह जून 2026 की उपाधि से सम्मानित किया गया।• जोन दक्षिणी कमिश्नरेट लखनऊ में 13 मई 2026 से प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व उपनिरीक्षकगणों के कार्यों के मूल्यांकन हेतु ऑबजेक्टिव इवेल्यूऐशन सिस्टम लागू किया गया है तथा इससे कार्य में प्रोफेशनलिज्म बढ़ा है तथा टार्गेट ओरियेन्टेड पुलिसिंग बढ़ी है। पुलिस कर्मियों के बीच पोजेटिव कम्पीटिशन को बल दिया गया है। जिससे पुलिस कार्यों में गुणवत्ता बढे साथ ही जनता की समस्यो का त्वरित निस्तारण हो। जोन दक्षिणी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व उ0नि0गण के मध्य जोन स्तर पर एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा उत्पन्न हुई, जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हुये। • *इस सिस्टम मे प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा किये जा रहे कार्यों के अंक दिये जाते हैः-* जैसे गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही के 50 अंक, गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही के 100 अंक, नयी खोली गई हिस्ट्रीशीट के 10 अंक, एनबीडब्लू की गिरफ्तारी के 20 अंक, सीएस/एफआर जामा के 01 अंक, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के 100 अंक, IGRS Satisfaction के 200 अंक, 14(1) गैंगेस्टर एवं 107 बीएनएसएस जब्तीकरण 1000 अंक, वाहन निलामी 20 अंक, सीसीटीवी व्यवस्थापन 02 अंक, थाना दिवस/तहसील दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र निस्तारण 10 अंक, आपरेशन किरन के अन्तर्गत पारिवारीक समझौता कराने पर 10 अंक, साइबर क्राइम में रिकवरी 10 अंक, साइबर क्राइम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने पर 50 अंक।• उ0नि0गण द्वारा किये जा रहे कार्यों के अंक दिये जाते है, जैसे धारा 126/135 BNSS के अन्तर्गत कार्यवाही के 05 अंक, NBW/वांछित(07 वर्ष से अधिक सजा) की गिरफ्तारी के अन्तर्गत कार्यवाही के 20 अंक, सीएस/एफआर के 1 अंक, मोटर वाहन अधिनियम के 20 अंक, धारा 34 पुलिस अधिनियम के 02 अंक, धारा 355 बीएनएस(510 भादवि) के 5 अंक, एसआईडी जनरेट कर एफआईआर से लिंक करने के 10 अंक, रात्रि चेकिंग के 01 अंक आदि ।01-प्रभारी निरीक्षक थाना गोसाईगंज श्री दिलेश कुमार सिंह द्वारा कुल 10,728 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है:- *मुख्य सराहानीय कार्य थाना प्रभारी गोसाईगंज:-*• थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट में कार्यवाही,06 एनबीडब्लू/वांछित की गिरफ्तारी, ऑपरेशन किरण के तहत 126 परिवारों का समझौता,नई खोली गई हिस्ट्रीशीट 01, 1564 सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन की कार्यवाही की गयी है, थाना दिवस/तहसील दिवस स्तर पर 17 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। 02- प्रभारी निरीक्षक थाना कृष्णानगर श्री प्रद्युमन कुमार सिंह द्वारा कुल 8530 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया है:- *मुख्य सराहानीय कार्य थाना प्रभारी कृष्णानगर:-* थाना कृष्णानगर पुलिस द्वारा 01 गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही, 02 एनबीडब्लू/वांछित की गिरफ्तारी, 840 सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन की कार्यवाही की गयी है, 05 थाना दिवस/तहसील दिवस स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, ऑपरेशन किरण के तहत 114 परिवारों का समझौता की कार्यवाही की गयी है।03- प्रभारी निरीक्षक थाना मोहनलालगंज श्री बृजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा कुल 1671 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है:-*मुख्य सराहानीय कार्य थाना प्रभारी मोहनलालगंज:-* थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा, 02 नाबालिग लडकियों की सकुशल बरामदगी, 06 थाना दिवस/तहसील दिवस स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण,ऑपरेशन किरण के तहत 8 परिवारों का समझौता की कार्यवाही की गयी है। नाबालिग बालिकाओं को विवाह कराने के लिए राजस्थान मे बेचने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए 02 नाबालिग लडकी सकुशल बरामद करना । *सर्किल मोहनलालंगज में प्रथम*01-. उ0नि0 श्री आशीष कुमार चौकी प्रभारी भागूखेड़ा थाना मोहनलालगंज द्वारा कुल 3575 अंक प्राप्त कर सर्किल मोहनलालगंज क्षेत्रान्तर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है:-*सराहानीय कार्य उ0नि0 श्री आशीष कुमार:-*• उ0नि0 श्री आशीष कुमार चौकी प्रभारी भागूखेड़ा थाना मोहनलालगंज द्वारा 02 अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस (116(3)/117 द0प्र0सं0) में कार्यवाही, 532 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, एनबीडब्लू/वाँछित 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 02 आरोप पत्र, 34 पुलिस अधि0 के 75 चालान किये गये,रात्रि चेकिंग की संख्या 2201 व 9 एसआईडी जनरेट कर एफआईआर से लिंक करने की कार्यवाही की गयी है ।*सर्किल गोसाईगंज में प्रथम*01- उ0नि0 श्री बादल सिरोहा हल्का नं0-04 प्रभारी थाना गोसाईगंज लखनऊ द्वारा कुल 4819 अंक प्राप्त कर गोसाईगंज सर्किल में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है:-*सराहानीय कार्य उ0नि0 श्री बादल सिरोहा-* • उ0नि0 श्री बादल सिरोहा थाना गोसाईगंज लखनऊ द्वारा 31 अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस(116(3)/117 द0प्र0सं0) में कार्यवाही, आरोप पत्र 02 किता, 695 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, 34 पुलिस अधि0 के 223 चालान किये गये, रात्रि चेकिंग की संख्या 2426 व 39 एसआईडी नम्बर जनरेट कर एफआईआर से लिंक करने की कार्यवाही की गयी ।*सर्किल कृष्णानगर में प्रथम*03- उ0नि0 श्री सच्चिदानन्द पाण्डेय चौकी प्रभारी भोलाखेडा थाना कृष्णानगर लखनऊ द्वारा कुल 6114 अंक प्राप्त कर सर्किल कृष्णानगर के क्षेत्रान्तर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है:-*सराहानीय कार्य उ0नि0 श्री सच्चिदानन्द पाण्डेय:-*• उ0नि0 श्री सच्चिदानन्द पाण्डेय थाना कृष्णानगर लखनऊ द्वारा 29 अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस(116(3)/117 द0प्र0सं0) में कार्यवाही, आरोप पत्र 03 किता, 305 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, 34 पुलिस अधि0 के 994 चालान किये गये, रात्रि चेकिंग की संख्या 4418 व 09 एसआईडी नम्बर जेनरेट कर एफआईआर से लिंक करने की कार्यवाही की गयी ।*योग कार्यवाहीः-*जोन दक्षिणी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा माह जून में 06 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही,02 नई खोली गयी हिस्ट्रीशीठ, 10 अभियुक्त एनबीडब्लू में गिरफ्तार, 47 सीएस/एफआर जमा, 2473 नये सीसीटीवी कैमरों का व्यवस्थापन किया गया तथा आपरेशन किरण के तहत 279 परिवारों का समझौता कराकर परिवारों को बिखरने से बचाया गया व 46 थाना दिवस/तहसील दिवस स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया,31(वाहन नीलामी) थाना परिसर में पड़े लम्बे समय से लावारिस एवं मालमुकदमाती वाहनों के निस्तारण,साइबर क्राइम से संबंधित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी। माह जून में अराजक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही, अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही, एम0वी0 एक्ट, 34 पुलिस एक्ट तथा थाना परिसर में पड़े लम्बे समय से लावारिस एवं मालमुकदमाती वाहनों के निस्तारण हेतु बल दिया गया तथा मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों तथा साइबर अपराध के सम्बन्ध जागरुक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । *माह जून में निम्नलिखित उल्लेखनीय कार्य पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में किये गये हैः-**ऑपरेशन क्लीन-2*• माह जून 2026 में जोन दक्षिणी में कुल 178 माल मुकदमाती एवं सीज वाहनो निस्तारण किया गया।*OPERATION CONVICTION*• माह जून-2026 में जोन दक्षिणी के थाना निगोहा से 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट में 01 अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा 03 वर्ष कारावास व 5,000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*Mobile Rcovery(Lost/Stolen)*• साइबर सेल पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की टीम द्वारा खोये हुए मोबाइल फोन को (सीईआईआर पोर्टल) के माध्यम से विभिन्न जनपद/राज्यों से बरामद किया गया । • विवरणः- कुल 67 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये)*माह जून गुड वर्क जोन दक्षिणी*1. थाना पीजीआई पुलिस द्वारा दिनांक 27-05-2026 को जनपद लखनऊ में हुई प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण किया गया । 2. थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा दिनांक-04.06.2026 को नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसलाकर विवाह के लिए राजस्थान में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़। 03 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया।3. थाना निगोहाँ पुलिस व सर्विलांस टीम (दक्षिणी) की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-05.06.206 को, पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला 01 शातिर अभियुक्त मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार।4. थाना पीजीआई पुलिस/मोहनलालगंज व सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी द्वारा दिनांक-06.06.2026 को वृन्दावन योजना में मकान बेचने के नाम पर लगभग ₹ 74 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 50-50 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।5. थाना बिजनौर पुलिस द्वारा दिनांक-11.06.2026 को थाना बिजनौर पुलिस टीम द्वारा गिट्टा गैंग का खुलासा करते हुएः- 03 शातिर चोरो (एक महिला व दो पुरुष) को किया गया गिरफ्तार। कब्जे से चोरी किये गये सोने, चाँदी के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी बरामद।6. थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा दिनांक-29.06.2026 को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी व साइबर सेल की संयुक्त टीमों द्वारा कॉरपोरेट धोकाधड़ी रैकेट के अंतरराष्ट्रीय गैंग का किया गया खुलासा। साइबर फ्राड करते हुये आम जनता से करोड़ो की ठगी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार। अभियक्तगणो के कब्जे से 79 चेक बुक,77 ए0टी0एम0 कार्ड,14 की पैड मोबाइल,15 एण्ड्राइड मोबाइल आदि बरामद किये गये।









