Home / Uttar Pradesh / शेरनी कहार के वादे से मचा हड़कंप

शेरनी कहार के वादे से मचा हड़कंप

लखनऊ मे प्रेस वार्ता करते हुवे शेरनी कहा र ने कहा की योगी सरकार चुनाव से पहले 20000 रूपये महिलाओ को देने का विचार कर रही है इनकी सरकार को 9 साल हो गए. अब तक कहाँ थे ये, सरकार का कहना है महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पैसे दिए जायेंगे. मैं पूछना चाहती हु 20000 रूपये मे क्या कोई आत्मनिर्भर बनता है. अखिलेश यादव बोल रहे है हम 40000 देंगे. लेकिन रोजगार की बात कोई नहीं कर रहा है.
हमारी सरकार आने पर मैं दूंगी रोजगार. 3 साल मे सभी परिवार को नौकरी दी जाएगी. जब तक नौकरी नहीं मिलेगी हर महीने 10000 की आर्थिक मदत मोहैया कराई जाएगी. आज शिक्षा बदहाली के स्तर पर पहुंच चूका है. प्राथमिक बिद्यालय में बच्चों के खाना के लिए राज्य सरकार 2 रुपया 71 पैसे देती है और केंद्र सरकार 4 रूपये 7 पैसे.कुल मिलाकर 6 रुपया 78 पैसे मे आपके बच्चों को स्कूल मे भोजन मिलता है. आप खुद ही सोच सकते है की स्कूलो मे कैसा भोजन मिलता होगा क्या इस भोजन को हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री खा सकते है. योगी पशुओ के लिए ये 50 रुपया देते है वही आपके बच्चों के लिए सिर्फ 2 रुपया 71 पैसे. इनके लिए आपके बच्चों से ज्यादा पशुओ की अहमियत है क्या आप ऐसी सरकार चुनना चाहते है जो सिर्फ आपको इस्तेमाल करना चाहती हो. अब गरीब किसीके झांसे मे नहीं आएगा. इस चुनाव मे जनता इनको सबक सिखाएगी.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *