, 22 अगस्त 2026।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) लखनऊ शाखा द्वारा आयोजित 3rd State Working Committee (SWC) Meeting 2026 की पूर्व संध्या पर शनिवार, 22 अगस्त को Aamodh Resort, Lucknow में भव्य Gala Dinner एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए IMA के वरिष्ठ पदाधिकारियों, State Working Committee के सदस्यों, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में चिकित्सा जगत और जनप्रतिनिधियों के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने चिकित्सकों द्वारा समाज एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा चिकित्सा समुदाय के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।समारोह में प्रमुख रूप से माननीय डॉ. अमित चौहान जी, विधायक, बीकापुर विधानसभा, अयोध्या; माननीय श्री असीम कुमार जी, विधायक, तमकुहीराज विधानसभा, कुशीनगर; माननीय डॉ. सुरभि जी, विधायक, कायमगंज विधानसभा, फर्रुखाबाद; माननीय डॉ. नीरज बोरा जी, विधायक, लखनऊ उत्तर विधानसभा तथा माननीय डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव जी, महापौर, गोरखपुर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।IMA के प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों एवं चिकित्सकों का IMA Lucknow Branch की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।23 अगस्त को सुबह 9 बजे से State Working Committee Meetingरविवार, 23 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे से Aamodh Resort, Lucknow में 3rd State Working Committee Meeting 2026 की औपचारिक बैठक प्रारंभ होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए IMA के State Working Committee Members एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।बैठक में IMA की संगठनात्मक गतिविधियों, चिकित्सकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, चिकित्सा सेवाओं में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों, चिकित्सकों की सुरक्षा एवं हितों तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि IMA की State Working Committee Meeting प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती है और लगभग 22 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद IMA Lucknow Branch को इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। इस कारण यह आयोजन लखनऊ के चिकित्सा समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।साथ ही State Level Refresher Course & CME 2026 का आयोजनState Working Committee Meeting के साथ ही IMA Lucknow Branch द्वारा 23 अगस्त को State Level Refresher Course & CME 2026 का भी आयोजन किया गया है। यह शैक्षणिक कार्यक्रम पूरे दिन चलेगा और इसमें विभिन्न चिकित्सा विषयों पर प्रदेश के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सक अपने व्याख्यान एवं अनुभव साझा करेंगे।इस CME एवं Refresher Course का उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीन विकास, आधुनिक उपचार पद्धतियों, क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा वर्तमान समय की चिकित्सा चुनौतियों के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सकों को विशेषज्ञों के साथ ज्ञान एवं अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।IMA Lucknow की मानद सचिव एवं Organising Hon. Secretary, Dr. Shweta Srivastava ने कहा,“लगभग 22 वर्षों बाद IMA Lucknow Branch को State Working Committee Meeting की मेजबानी का अवसर मिलना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। 23 अगस्त को State Working Committee Meeting के साथ State Level Refresher Course & CME का आयोजन भी किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यह आयोजन संगठनात्मक संवाद के साथ-साथ चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी शैक्षणिक मंच भी बने। प्रदेशभर से आए IMA पदाधिकारियों, चिकित्सकों और सम्मानित अतिथियों का लखनऊ में स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”IMA Lucknow के अध्यक्ष एवं Organising President, Dr. Manoj Kumar Asthana ने कहा,“IMA चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ निरंतर चिकित्सा शिक्षा और बेहतर जनस्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। State Working Committee Meeting और State Level Refresher Course & CME का एक साथ आयोजन इसी दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे प्रदेशभर के चिकित्सकों को संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ नवीन चिकित्सा ज्ञान और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।”IMA Lucknow Branch ने Gala Dinner में पधारे सभी जनप्रतिनिधियों, IMA के प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ चिकित्सकों, SWC सदस्यों, विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों, सहयोगियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा 23 अगस्त को आयोजित होने वाली 3rd SWC Meeting एवं State Level Refresher Course & CME 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी का सहयोग और सहभागिता आमंत्रित की






