Home / Uttar Pradesh / 2027 के विधानसभा चुनाव में आजाद अधिकार सेना ने 84मथुरा वृंदावन से बालकृष्ण अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया

2027 के विधानसभा चुनाव में आजाद अधिकार सेना ने 84मथुरा वृंदावन से बालकृष्ण अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया

मथुरा वृंदावन विधानसभा से बालकृष्ण अग्रवाल प्रत्याशी घोषित
-आजाद अधिकार सेना ने बालकृष्ण अग्रवाल पर जताया भरोसा, की प्रत्याशी की घोषणा
-तीन दशकों से पत्रकारिता क्षेत्र के साथ ही एक दशक से आरटीआई एक्टिविस्ट में सक्रिय हैं बालकृष्ण अग्रवाल
लखनऊ । आजाद अधिकार सेना द्वारा आगामी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है, इसके साथ ही आजाद अधिकार सेना के आलाकमान ने प्रदेशभर में सम्भावित प्रत्याशियों की घोषणा करना भी शुरू कर दिया है, इसी क्रम में जनपद मथुरा की 84-मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट से आरटीआई एक्टिविस्ट एवं वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है, पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की जानकारी दी है ।
जनपद मथुरा के शहरी क्षेत्र मथुरा वृंदावन विधानसभा से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी बालकृष्ण अग्रवाल लंबे समय से मथुरा में महत्वपूर्ण समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते रहे हैं, वे विभिन्न पत्रकार समितियों के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी रहे हैं तथा लगभग दस वर्षों से आरटीआई गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और समाज के गरीब, असहाय व निचले वर्ग के लोगों को पत्रकारिता तथा आरटीआई के माध्यम से सरकारी विभागों में होने वाली समस्याओं में सहयोग प्रदान करते रहते हैं, बालकृष्ण अग्रवाल साथ ही आजाद अधिकार सेना की आरटीआई ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और सूचना के अधिकार तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि बालकृष्ण अग्रवाल आजाद अधिकार सेना के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध की मुहिम को तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *