Home / Uttar Pradesh / 17 जुलाई, 2026स्थान: लखनऊअवैध बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ के संबंध में दायर जनहित याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई

17 जुलाई, 2026स्थान: लखनऊअवैध बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ के संबंध में दायर जनहित याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई

अवैध बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ के संबंध में दायर जनहित याचिका (WPIL No. 770/2025) पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ में माननीय न्यायमूर्ति राजन राय एवं माननीय न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई संपन्न हुई।सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने विपक्षी पक्ष संख्या-3 द्वारा दाखिल काउंटर एफिडेविट को अभिलेख पर स्वीकार किया। याचिकाकर्ता की ओर से रिजॉइंडर एफिडेविट (Rejoinder Affidavit) दाखिल करने हेतु समय प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त, इम्पलीडमेंट आवेदन संख्या-10/2026 पर भी सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय ने प्रस्तावित विपक्षी पक्षों को नोटिस जारी कर उनसे निर्धारित समय में अपनी आपत्तियाँ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।माननीय न्यायालय ने इस महत्वपूर्ण जनहित याचिका की अगली सुनवाई हेतु 19 अगस्त, 2026 की तिथि नियत की है।याचिकाकर्ता श्री देवेंद्र कुमार तिवारी के अधिवक्ता श्री कार्तिकेय सिंह ने कहा कि यह जनहित याचिका राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा संविधान के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दायर की गई है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि माननीय न्यायालय के समक्ष सभी तथ्य प्रस्तुत होने के उपरांत जनहित एवं राष्ट्रहित में उचित निर्णय होगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *