मुख्य आरक्षी शिवपूजन चौधरी को DGP रेलवे प्रकाश डी. ने प्रशस्ति पत्र दिया।
DGP रेलवे ने शिवपूजन चौधरी को नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
6 अगस्त को रायबरेली रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री हादसे का शिकार हुई थी।
ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी थी।
प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात शिवपूजन चौधरी ने तत्परता दिखाकर महिला की जान बचाई।
GRP मुख्यालय लखनऊ में IG आरके भारद्वाज समेत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मान।
साहस और मानवीय कार्य के लिए मुख्य आरक्षी शिवपूजन चौधरी की सराहना की गई।।









