
जहाँ पीड़ित दिनेश गांधी द्वारा बताया गया की भव्या क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक अमरेश तिवारी ने लखनऊ व आसपास के जुड़े कई जनपदों से तमाम पूंजी पतियों व कई ग्राहकों के साथ बड़ी धोखाधड़ी की है इसी प्रकरण के चलते सोशल मीडिया द्वारा पीड़ित दिनेश गांधी ने अपनी पीड़ा और अपने साथ हुए तमाम नुकसान को साझा किया है पूर्व में कई समाचार पत्रों ने भी इसे अपने प्रकाशन में उपरोक्त बिल्डिंग व इस कंपनी के निदेशक सहित कर्मचारियों एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण से तमाम वार्तालाप के बाद अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित किया है अब सवाल इस बात का है कि जिस तरह से लखनऊ विकास प्राधिकरण उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अवैध बिल्डरों पर लगातार कार्यवाही करती नजर आ रही है वहीं इस तरह के बाहुबली बिल्डरों के सामने लखनऊ विकास प्राधिकरण आखिरकार चुप्पी क्यों साधे रहा सवाल इस बात का है कि जहां राजधानी में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नाम से बड़े-बड़े भू माफिया कांपते हैं वहीं इस तरह के बिल्डर अभी तक प्रकाश में क्यों नहीं आ सके उनकी करतूत पर लखनऊ विकास प्राधिकरण क्यों पर्दा डाले रहा एक तरफ जहां बाबा के बुलडोजर के नाम से उत्तर प्रदेश के तमाम माफिया गुंडा व भूमिया कांपते हैं तो वहीं इस तरह की शासन और प्रशासन में पहुंच रखने वाले भू माफिया क्या बचकर निकल जाते हैं या फिर शासन की छवि खराब करने में लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारियों का बहुत बड़ा योगदान है 2027 का चुनाव करीब है और पूरे उत्तर प्रदेश के आसपास के जनपदों के लोग अपनी मेहनत से कमाया हुआ और अपने पुश्तैनी संपत्तियां बेच बेचकर लखनऊ में छत ढूंढ रहे हैं तो अगर ऐसे बिल्डरों से उनकी मुलाकात हो जाती है तो आपको क्या लगता है क्या उनका अपने घर में आने का सपना पूरा होगा या फिर भूमाफियों को पूंजी देकर वापस लौट जाएंगे
हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर उपरोक्त कम्पनी के निदेशक अमरेश तिवारी को जेल भेज दिया गया है लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा या और भी नए लोग फिर से ठगी का शिकार होंगे अभी तक इस जाल में फसने वाले लोग बाबा के बुल्डोजर गरजने का इंतज़ार कर रहे हैं क्या लखनऊ विकास प्राधिकरण इस साजिश में शामिल हैं या फिर प्राधिकरण अपनी चन्द कदमों की दूरी पर आंख बंद कर दूर दराज के भूमाफियों पर ही नज़र गड़ाये रहती है जहाँ निरन्तर बुलडोजर का खौफ बना रहता है
https://www.instagram.com/reel/DZRWS1JTZE4/?igsh=aGJhdWZpNGN3N281
https://www.facebook.com/share/v/1DDTGcLbGb/
https://www.facebook.com/share/v/1Jn3CLMwWn/
https://mojapp.in/@stv8952/video/3886144379?referrer=VMBxYPc-Ij5Pq1
https://www.instagram.com/reel/DZYWC9jTlvy/?igsh=MXdvMDc5M2p0eGx1Mg==
https://x.com/i/status/2064464719696773202























