Home / Uttar Pradesh / राजधानी लखनऊ के चिनहट में उत्कर्ष इंटरनेशनल स्कूल का 11 वां वार्षिकोत्सव UTOPIA 25 धूमधाम से विद्यालय के प्रांगण में मनाया गया

राजधानी लखनऊ के चिनहट में उत्कर्ष इंटरनेशनल स्कूल का 11 वां वार्षिकोत्सव UTOPIA 25 धूमधाम से विद्यालय के प्रांगण में मनाया गया

राजधानी लखनऊ के चिनहट में उत्कर्ष इंटरनेशनल स्कूल का 11 वां वार्षिकोत्सव UTOPIA 25 धूमधाम से विद्यालय के प्रांगण में मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा राज्य सभा सदस्य पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन रहेकार्यक्रम में डॉ एके श्रीवास्तव चेयरमैन डिवाइन अस्पताल एवं उद्योग पति मुकेश बहादुर सभासद अरुण राय पुलिसप्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे स्कूल की फाउन्डर प्रेसिडेंट डॉ ज्योत्सना श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय उत्कर्ष फाउंडेशन के तहत चलाया जा रहा है इसमें सामाजिक रूप से कमजोर बच्चों को फाउंडेशन द्वारा मदद की जाती है ताकि ये बच्चे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहें मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की l स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए मुख्य रूप से विलियम शेक्सपियर ke नाटक KING LEAR, हिन्दी ड्रामा काकी मां,म्युजिकल महा भारत, स्मार्ट फोन से मुक्त दुनिया को उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा l बच्चों एवं उनकी मम्मी द्वारा भी एक खूबसूरत प्रस्तुति की गई। विभिन्न उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया l मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के शिक्षकों,अभिभावकों तथा बच्चों की सराहना करते हुए बच्चों को एक सच्चा भारतीय बनने के लिए प्रेरित किया गया lअंत में विद्यालय की डायरेक्टर Vagmita Srivastava द्वारा अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l उन्होंने अपने विद्यालय के शिक्षकों तथा बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की तथा अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया l

https://x.com/kaal_b5695/status/2005359324995223728?t=3YzbqDA71LG8UO0m4Vf3Gg&s=19

https://www.facebook.com/share/v/1F1sxYBrhu/

https://www.instagram.com/reel/DS0ZJU0E6RK/?igsh=MWc2cDYxM294ZWs5Nw==

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *