लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री सूर्यपाल गंगवार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।









