लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने गोंडा जीआरपी में तैनात घायल आरक्षी आकाश सिंह के परिवार को 1.50 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कृष्ण ने आरक्षी आकाश सिंह की पत्नी को चेक सौंपा।डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपने जवानों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है।पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने घायल आरक्षी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया।कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी भी मौजूद रहे।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आरक्षी आकाश सिंह की पत्नी को चेक सौंपा






