राजधानी के गोमती नगर स्थित बौद्ध संस्थान में विवेकानंद समता फाउंडेशन द्वारा आयोजित अधिवक्ता सम्मान समारोह 2026 गरिमामई
भव्य वातावरण संपन्न हुआ
कार्यक्रम में न्यायपालिका विधि जगत एवं समाज सेवा से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजन को विशेष बना दिया
समारोह का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ एवं नवोदित अधिवक्ताओं को सम्मानित कर उनके न्यायिक एवं सामाजिक योगदान को सराहना देना रहा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस शंभू नाथ श्रीवास्तव रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जस्टिस सुमित कुमार जस्टिस महेंद्र दयाल जस्टिस अमरनाथ वर्मा जस्टिस सुधीर सक्सेना एवं जस्टिस हर्ष कुमार उपस्थित रहे
सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की मजबूत कड़ी होते हैं और समाज में न्याय एवं संविधान की गरिमा बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है
उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को ईमानदारी समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी
विधि समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी श्रीवास्तव को बाबू हरि गोविंद दयाल श्रीवास्तव स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया
वहीं विवेकानंद समता फाउंडेशन सम्मान से अनुज अपर महाधिवक्ता सुदीप कुमार अपर महाधिवक्ता प्रीतीश कुमार अधिवक्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता उमाशंकर सहाय अधिवक्ता रमेश कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता अक्षय सहाय अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव अधिवक्ता मनोज लाल अधिवक्ता मनीष रंजन अधिवक्ता एवं मनीष कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता को सम्मानित कर उनके उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की गई
इसके साथ ही नव युवक अधिवक्ता आकर्ष अस्थाना इशिका श्रीवास्तव वल्लभ श्रीवास्तव अपूर्ण आनंद अनुष्का कुदेशिया राघव चंद्रा आदित्य श्रीवास्तव एवं मीनाक्षी चौधरी को भी सम्मानित किया गया
अतिथियों ने सभी युवा अधिवक्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह नई पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ-साथ न्यायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का उत्साह भी बढ़ाते है
विवेकानंद समता फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था एक सामाजिक एवं समाजसेवी संगठन के रूप में हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है उन्होंने बताया कि फाउंडेशन शिक्षा समाज सेवा एवं सामाजिक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है
वही संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी सभी को मिलकर कार्य करना होगा और ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं
पूरे समारोह के दौरान सामाजिक सम्मान और न्यायिक गरिमा का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला उपस्थित लोगों ने आयोजन को मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे अधिवक्ताओं के सम्मान एवं प्रोत्साहन की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया

























































