पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूर्णतया समाप्त होने के साथ ही प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग को छोड़कर ज्यादातर अन्य भाग में मौसम साफ़ हो जाने से आज अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढोत्तरी दर्ज की गई जबकि वहीं ईरान के आसपास संकेन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहुँचने से प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में गिरावट आनी आरम्भ हो गई| इसके प्रभाव से प्रदेश में 31 मार्च तक मेघगर्जन/वज्रपात एवं झोंकेदार हवाओं के साथ वर्षा होने से अधिकतम तापमान में 3-5°C की गिरावट आने तथा उसके बाद 01 अप्रैल से वर्षा में कमी आने से अधिकतम तापमान में पुनः 2-4°C की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है|
मौसम विभाग द्वारामहत्वपूर्ण






