समाजसेवी मीना भारती की पहल एक अनोखा जन्मदिन मनाने का दिया संदेश
श्रीमती भारती ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि घर में जन्मदिन मनाते वर्षों बीत गए जहां नाते रिश्तेदारों व मोहल्ले के लोगों को निमंत्रण देकर केक काटना नाच गाना फिर खाना लेकिन इससे जिस बच्चे का जन्मदिन मनाते है उसके संस्कारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता आगे चलकर वह बच्चा वहीं सब सीखता और वही करता जो मां बाप ने किया फिर सामाजिक विकास के लिए उसके कदम नहीं पड़ते सिर्फ और सिर्फ अपने लिए ही निज स्वार्थ रह जाता इसी लिए आज कुछ अलग सोच शायद इस नई पीढ़ी को हमसे बेहतर बनाने में मदद करे
आज परुल मोहन जी की बिटिया का जन्मदिन था तो उसी के उपलक्ष्य में आयोजित तहरी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम रक्खा गया जो कि अत्यंत सराहनीय रहा।
यह कार्यक्रम न केवल बहुत ही अच्छा था, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।
मैं, मीना भारती, यह कहना चाहूँगी कि हम सभी को अपने बच्चों के जन्मदिन पर होने वाले खर्च को इसी तरह समाज सेवा से जोड़ना चाहिए। यदि हम चाहें तो कम से कम 5 जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं या उन्हें कपड़े/कंबल वितरित कर सकते हैं।
इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयासों से ही समाज में मानवता, संवेदना और सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है।
आइए, हम सभी मिलकर अपने खुशियों के पलों को गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ बाँटें और समाज सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ
आज हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर पारुल मोहन (
उपाध्यक्ष बालाजीएनक्लेव)
गोपाल सिंह सिकरवार उपाध्यक्ष प्रभारी बालाजी एनक्लेव
हरिमोहन त्रिपाठी ( संरक्षक)
रवि द्विवेदी ( वित्तीय सलाहकार उपाध्यक्ष)
आर डी मिश्रा (कोषाध्यक्ष बालाजी वेलफेयर सोसाइटी)गुल्लू सिंह सिकरवार ( संरक्षक बालाजी वेलफेयर सोसाइटी)
वीरेंद्र पांडे (संरक्षक बालाजी एनक्लेव)
इन सभी लोगों ने हमारी सोच और विचार पर सहमति जताते हुए पूर्ण सहयोग किया है हम सभी का आभार करती हूं और संकल्प लेती हूं कि भविष्य में इसी तरह जन्मदिन मनाएंगे और समाज को संस्कार और सेवा से भरपूर करेंगे




https://www.instagram.com/reel/DTLjf20k3BH/?igsh=MXBpNmRkNGZrbXZzNQ==
https://x.com/kaal_b5695
https://www.facebook.com/share/v/17sjDeqqtb/
https://share.snapchat.com/m/UAcKvmo916Ac?share_id=xRm0OjUx9LY&locale=en-US





