Home / Uttar Pradesh / लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी 49वीं पाती में प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी 49वीं पाती में प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं

।सीएम योगी ने लोगों से परिवार और मित्रों के साथ अयोध्या पहुंचकर भव्य दीपोत्सव देखने की अपील की।सीएम योगी बोले दीपोत्सव सनातन चेतना के पुनर्जागरण और सांस्कृतिक गौरव का महापर्व है।दीपोत्सव का सनातन परंपराओं के साथ जीवन मूल्यों से भी गहरा संबंध है।प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़ा है दीपोत्सव, भरत जी के त्याग और समर्पण का भी संदेश।14 वर्षों तक भरत जी ने राजसुख का त्याग कर सिंहासन पर प्रभु श्रीराम की चरण पादुकाएं रखीं।सत्ता का वास्तविक अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व है- सीएम योगी।मां सरयू के तट पर सजेगी दीपों की दिव्य माला, राम की पैड़ी पर लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या।दीपोत्सव से कुम्हारों, पुष्प विक्रेताओं और होटल कारोबारियों को मिलेगा आर्थिक लाभ।आस्था और जनभागीदारी विकास की शक्ति बनी, उत्सव प्रदेश के रूप में यूपी ने बनाई नई पहचान।जहां प्रकाश है, वहां सुरक्षा का वास है।सुरक्षा से निवेश के अवसर बढ़ते हैं, निवेश से विकास और विकास से रोजगार मिलता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *