13 सितंबर को लखनऊ में “स्पंदन 2026” का भव्य आयोजन
लखनऊ। शिव संस्कृति कला फाउंडेशन एवं नूपुर डांस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में “स्पंदन – सुर, साज, संस्कृतियों का वंदन” सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 13 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे से अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित किया गया।
विशेष उपस्थिति:
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रख्यात कथक सम्राट पंडित अनुज अर्जुन मिश्रा (युवा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार – भारत सरकार एवं उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित) एवं नेहा सिंह मिश्रा (टी.वी. सेलिब्रिटी कलाकार एवं नृत्य संवर्धन हेतु उत्तर प्रदेश टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर) उपस्थित रही ।
सम्मान समारोह:
समारोह में आयोजक मीठू रॉय के संगीतकार पिता की स्मृति में जीवन स्मृति सम्मान के अंतर्गत डॉ. सुमित कुमार मल्लिक (तबला) एवं डॉ. बीजू कुमार भगवती (शास्त्रीय गायन) को “नाद रत्न सम्मान” तथा डॉ. मंजुला पंत को “नटराज नृत्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू के रीजनल डायरेक्टर डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के सीईओ उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जावेद गोरी एवं शिक्षा अग्रवाल के गणपति वंदन से हुआ विशेष प्रस्तुति में अमिता कुदेसिया द्वारा सितार वादन, AADC अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा शिव स्तुति की भव्य प्रस्तुति एवं बाल गोपाल द्वारा कथक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही ।
कार्यक्रम में गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया , जिसमें जूनियर गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सार्थक मुखर्जी, द्वितीय स्थान पर मेधांश ओर तृतीय स्थान पर स्वप्निल कुंडु को दिया गया।वहीं सीनियर गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय भारती और तीसरे स्थान पर अभिनव रहे।इसी प्रकार नृत्य प्रतियोगिता जूनियर में शिक्षा अग्रवाल दूसरे स्थान प्रार्य श्रीवास्तव और तृतीय स्थान धृति कात्यायन को सम्मानित किया गया।वही नृत्य सीनियर में प्रथम स्थान पर अर्चना सक्सेना द्वितीय स्थान पर इला गुप्ता तथा तृतीय पुरस्कार आराध्य दीक्षित को दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक मीठू रॉय द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया ।




