—-यातायात पुलिस—-
दिनांक 13-05-2025
सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि दिनांक 14.05.2025 को समय प्रातः 08.00 बजे मा0 मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 द्वारा 5-कालीदास मार्ग (आवास) पर ‘‘तिरंगा शौर्य यात्रा’’ का कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें दिनांक 14.05.2025 को प्रातः 06.00 बजे से आवश्यकतानुसार यातायात/डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत रहेगी-
- डिगडिगा/ताज अण्डरपास की तरफ से आने वाला यातायात समतामूलक चौराहा से 1090 की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चौराहा से बैराज रोड होते हुए पीएनटी बालू अड्डा से डालीगंज सिकन्दरबाग होकर अथवा आर0आर0 बन्धा चौराहा से पेपरमील तिराहा से सिकन्दरबाग चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- पीएनटी बालू अड्डा से आने वाला यातायात 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात बैराज रोड से समतामूलक चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- डालीगंज की तरफ से जियामऊ मोड की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- एस0एन0 ब्रिज/कटाईपुल की तरफ से आने वाला यातायात गोल्फ क्बल चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से एनेक्सी से सिसेण्डी से रॉयल होटल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- लालबत्ती चौराहे की तरफ से गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात बन्दरियाबाग चौराहा से डीएसओ चौराहा से हजरतगंज चौराहा से सिकन्दरबाग चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- हजरतगंज चौराहा से पार्क रोड होकर जानेवाला यातायात गोल्फ क्बल चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज से सिकन्दरबाग चौराहा से पेपर मिल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- गोमतीनगर से उद्यान चौराहा होकर 1090 चौराहा की तरफ आने वाला यातायात सामाजिक परिवर्तन स्थल ढ़ाल से 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात ताज अण्डरपास से समतामूलक से बैराज रोड अथवा आर0आर0 बंधा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- डीएसओ की तरफ से बन्दरियाबाग चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बन्दरियाबाग चौराहा से लालबत्ती चौराहा से कटाईपुल चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- बन्दरियाबाग चौराहा से 1090 चौराहा के मध्य यातायात पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
नोटः-सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन, आकस्मिक सेवा आदि को ट्रैफिक पुलिस/नागरिक पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
यातायात पुलिस, लखनऊ।