हेल्प एंड केयर संस्था द्वारा संचालित निशुल्क साप्ताहिक मेडिकल कैंप का आयोजन लखनऊ सिटी कान्वेंट स्कूल शेखपुर, राजाजीपुरम में प्रत्येक रविवार को किया जाता हैं,मरीजों का परीक्षण करके तीन से पाँच दिन की दवा निशुल्क दी जाती है। संस्था द्वारा टी बी अस्पताल ठाकुरगंज में मरीजों को दूध वितरण किया जाता,असहाय वृद्धजन को राशन इत्यादि की जरूरतों की पूर्ति, जरूरतमंद अनाथ बच्चों की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करती है, संस्था का प्रयास रहता है जरूरतमंद ,असहाय एवं वृद्धजन लोगों की सेवा की जा सके।









