क्षेत्र के कमजोर पड़ने से प्रदेश में मानसूनी सक्रियता में कमी के आसार*बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र के रूप में दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुँचने के उपरान्त मुड़कर उत्तरोत्तर कमजोर होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर अग्रसरित होने से सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश में व्यापक वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर इस निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में परिवर्तित हो जाने के साथ ही मानसूनी द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर स्थानांतरित हो जाने के कारण आने वाले दिनों में पूर्वांचल के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य भागों में मौसमी गतिविधियाँ अत्यधिक सीमित हो जाने से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होने के बावजूद आगामी 3-4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा का दौर जारी रहने की सम्भावना है|
मौसम विभाग की बड़ी जानकारी






