Home / Uttar Pradesh / मौसम विभागकी बड़ी जानकारी

मौसम विभागकी बड़ी जानकारी

राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या 8 (27 जुलाई, 2026 को सायं 1730 बजे IST पर आधारित): उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल तट के निकट स्थित गहरा अवदाब

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल एवं उत्तर ओडिशा तटों से सटे क्षेत्रों पर स्थित गहरा अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 7 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ा तथा आज, 27 जुलाई 2026 को सायं 1730 बजे IST पर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल तट के निकट, अक्षांश 21.6° उत्तर तथा देशांतर 87.7° पूर्व के पास केन्द्रित था। यह दीघा (पश्चिम बंगाल) से लगभग 20 किमी पूर्व, काँथी (Contai) से 20 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम, सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 40 किमी पश्चिम, हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से 60 किमी दक्षिण-पश्चिम, बालासोर (ओडिशा) से 80 किमी पूर्व तथा कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 120 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।

इसके लगभग पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा 28 जुलाई 2026 की प्रातःकाल तक दीघा के पूर्व तथा हल्दिया के पश्चिम के निकट पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट को पार करने की अत्यधिक संभावना है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *